ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर में खुलेगा हज ऑफिस : रिजवान

जमशेदपुर में खुलेगा हज ऑफिस : रिजवान

सूबे की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर में अलग हज ऑफिस खुलेगा। इसकी औपचारिकता अगले माह शुरू...

जमशेदपुर में खुलेगा हज ऑफिस : रिजवान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 18 Aug 2019 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सूबे की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर में अलग हज ऑफिस खुलेगा। इसकी औपचारिकता अगले माह शुरू होगी।

यह बातें झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन रिजवान खान ने शनिवार को आजाद मैरेज हॉल जाकिरनगर में सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि हज यात्रा के मामले में जमशेदपुर अहम जगह है, इसलिए झारखंड हज कमेटी एक प्रतिनिधि नियुक्त होगा। हज यात्रा संबंधी 70 फीसदी कार्य यहीं होंगे। अल्पसंख्यकों की रोजगारोन्मुख सरकारी योजनाओं के साथ कौशल विकास कार्य होगा।

उड़ान स्थल रांची भरें

रिजवान खान ने झारखंड के हज यात्रियों से आह्वान किया कि 2020 में उड़ान स्थल रांची भरें। इस बार सैकड़ों यात्रियों ने कोलकाता से उड़ान भरी थी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कारण किराए में फर्क पड़ा। रांची में बहुद्देश्यीय हज हाउस बनने से सुविधा बढ़ी है। हज यात्रियों की परेशानी को कम किया जाएगा। जमशेदपुर के हज यात्रियों और सेवा करने वालों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।

स्वायत्तता दे सरकार

खादिमुल हुज्जाज की ओर से आयोजित समारोह में अध्यक्षीय भाषण में रियाज शरीफ ने हज कमेटी को स्वायत्तता देने की सिफारिश की। जामा मस्जिद हज कमेटी के हाजी शकील अहमद ने स्वागत किया। फैजुल उलूम हज सेंटर प्रमुख कारी इसहाक अंजुम, हाफिज वसीमुल्लाह ने विचार रखे। हाजी रजी नौशाद ने संचालन और समाजसेवी मोख्तार आलम खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

तीन हजार हज कोटा करना है

हज कमेटी के चेयरमैन रिजवान खान ने कहा कि झारखंड का हज कोटा का दायरा तीन हजार करना चाहते हैं। बीते वर्ष का कोटा 2700 था, इस बार 2150 यात्रियों ने फॉर्म भरा है। हज हाउस हो गया है, एक छत के नीचे सुविधा बढ़ाएंगे। यात्रियों और वोलंटियरों के लिए जो कमी रह गई थी, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में हज ऑफिस अगले वर्ष से काम करेगा। सब्सिडी को लेकर भ्रम की स्थिति है। केंद्र सरकार सब्सिडी की रकम गरीब मुस्लिम बच्चियों के विकास रोजगारोन्मुख कार्य में खर्च कर रही है। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें