ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपत्नी को मारने गया था, आगे आ गया पति

पत्नी को मारने गया था, आगे आ गया पति

उसने मुझे काला कलूटा कहा था, उसका सारा खर्च मैं उठाता था। मंदिर में शादी भी की थी। मेरे पास पैसे खत्म हो गए थे। इसलिए रंजू ने मिलने से इनकार कर दिया...

पत्नी को मारने गया था, आगे आ गया पति
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 20 Sep 2018 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उसने मुझे काला कलूटा कहा था, उसका सारा खर्च मैं उठाता था। मंदिर में शादी भी की थी। मेरे पास पैसे खत्म हो गए थे। इसलिए रंजू ने मिलने से इनकार कर दिया था।

मैं रंजू को ही मारने गया था, लेकिन उसने अपने पति को आगे कर दिया। उसे चाकू लगा। वह गिर गया तो सोचा कि पूरा ही मार दूं। उसपर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस कार्यालय में गिरफ्तार कर लाए गए रतन पाईक ने यह राज खोला। जो भी सामने आता, उससे वह यह बात कह रहा था। उसके चेहरे पर हत्या करने का अपराध बोध नहीं था। उसने बताया कि रंजू से उसके संबंध की बात उसका पति भी जानता था। हाल में ही हुई बेटी उसकी थी, यह बात उसने युगल पांडेय को बताई थी। उसी ने कहा था कि हफ्ते में एक बार आकर वह उस बच्ची को देख सकता है। लेकिन रंजू ने इनकार कर दिया था। वह उसे भला-बुरा कहती थी। इसलिए हत्या की योजना उसने बनाई थी। 14 सितंबर को साकची बाजार से उसने 140 रुपये में चाकू खरीदा। उसे लेकर वह घर में आ गया। 15 सितम्बर को वह रंजू से मिलने घर गया तो उसकी सास ने देख लिया था। उसकी घर में पिटाई की गई। यहां रंजू ने दोबारा उसे भला-बुरा कहा व अपमानित किया।

17 सितम्बर की सुबह उसने रंजू को फोन किया। बार-बार कॉल करने पर जब रंजू ने रिसीव नहीं किया तो उसने हाथ में चाकू लिया। ऊपर से एक चादर ओढ़ लिया। पीछे की दीवार फांदकर उसके घर चला गया। वह रंजू को मारने जा रहा था कि उसका पति युगल किशोर पांडेय सामने आ गया। जिन्होंने बचाने की कोशिश की सबको उसने मारा।

वहां से भागकर वह साकची स्वर्णरेखा फ्लैट गया। पहले वह उसी इलाके में केबुल ऑपरेटर के यहां काम करता था। वहां एक पेड़ के खोडर में चादर और चाकू को छुपाया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। दो घंटे बाद जब होश आया तो वहां कुछलोग थे। उन्होंने टीशर्ट में लगे खून के बारे में पूछा तो उसने बताया कि एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद वह अपने केबुल आपरेटर के पास गया। वहां से कुछ पैसे लिए। एक टीशर्ट खरीदा। भागकर राउरकेला चला गया। राउरकेला से 18 सितम्बर को दोबारा स्वर्णरेखा फ्लैट में आया। उसके पास बार-बार उसकी पत्नी का फोन आ रहा था कि वह आत्मसमर्पण कर दे। उसकी बात मानकर उसने ऐसा किया। बुधवार दोपहर उसे एसएसपी कार्यालय में मीडिया के सामने पेश किया गया।

यह थी घटना

17 सितम्बर की सुबह कदमा रामनगर रोड नम्बर दो बी निवासी युगल किशोर पांडेय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और उसके परिवार के तीन सदस्यों को घायल कर दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें