रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी के घर के बाहर की फायरिंग

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में देर रात फायरिंग की घटना हुई। अपराधियों ने कारोबारी राज कुमार शाह के घर के बाहर फायरिंग की और 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। पुलिस ने घटना स्थल पर तीन खोखा बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी के घर के बाहर की फायरिंग

गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। अपराधियों ने कारोबारी राज कुमार शाह के घर के बाहर फायरिंग की। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने राज कुमार के घर के बाहर खोखा देखा और इसकी सूचना राजकुमार को दी। वहीं सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू की। मौके से तीन खोखा बरामद किया गया है। गोली घर के बाहर खड़ी एक कार में भी लगी है। जानकारी देते हुए राजकुमार ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम कुंडी बताया और 20 लाख रुपए रंगदारी की मांग की।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।