जीएसटी घोटाले के आरोपी से जेल में पूछताछ करेगी डीजीजीआई
घाघीडीह जेल में बंद स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन से डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) पूछताछ करेगी। हर्षवर्धन पर 14 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का संदेह है। उसकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। डीजीजीआई ने अदालत में हर्षवर्धन से पूछताछ की अनुमति मांगी है।

घाघीडीह जेल में बंद स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन से डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम पूछताछ करेगी। इससे डीजीजीआई ने गुरुवार को अदालत में अर्जी देकर जेल में हर्षवर्धन से पूछताछ करने का आदेश मांगा है। जीएसटी इंटेलिजेंस की अर्जी पर अदालत में एक-दो दिन में सुनवाई होगी। स्क्रैप व्यापारी की जमानत अर्जी आर्थिक अपराध अदालत और एडीजे की अदालत से रद्द हो चुकी है। मालूम हो कि जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने 11 फरवरी टेल्को से स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। डीजीजीआई को स्क्रैप व्यापारी द्वारा करीब 14 करोड़ जीएसटी घोटाला करने का संदेह है।
डीजीजीआई की टीम ने जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद के कई व्यापारी को करोड़ों के जीएसटी घोटाला के आरोप में गिरफ्तार कर पहले जेल भेजा है। जीएसटी घोटाला में पहले फर्जी बिल और लेनदेन मामले में गिरफ्तार आरोपियों एवं स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन के संपर्क को डीजीजीआई खंगाल रही है। इससे जीएसटी के अधिकारी जेल में पूछताछ कर साक्ष्य एकत्र करने में जुटे हैं ताकि, अदालत में समय से आरोपपत्र दायर कर सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


