जीएसटी घोटाले में स्क्रैप व्यापारी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र
जमशेदपुर में घाघीडीह जेल में बंद स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन के खिलाफ डीजीजीआई ने विशेष आर्थिक अपराध अदालत में आरोपपत्र दायर किया है। व्यापारी पर करीब 14 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का आरोप है। डीजीजीआई ने आरोपी से जेल में पूछताछ करने का आदेश लिया है ताकि अन्य आरोपियों से संपर्क का सुराग मिल सके।

जमशेदपुर। घाघीडीह जेल में बंद स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन के खिलाफ डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने शुक्रवार को विशेष आर्थिक अपराध अदालत में आरोपपत्र दायर किया। वहीं, डीजीजीआई ने अदालत से जेल में भी आरोपी से पूछताछ करने का आदेश लिया है, जिससे और साक्ष्य एकत्रित करने के साथ अन्य आरोपियों से संपर्क का सुराग मिल सके। जीएसटी इंटेलिजेंस ने 11 फरवरी की रात टेल्को पुलिस की मदद से स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया था। डीजीजीआई को गिरफ्तार स्क्रैप व्यापारी पर करीब 14 करोड़ जीएसटी घोटाला करने का संदेह है।
आरोपी स्क्रैप व्यापारी की जमानत अर्जी भी जिला न्यायालय से रद्द हो चुकी है। इससे साक्ष्य मिलने पर और कार्रवाई होगी। जानकार बताते हैं कि करोड़ों रुपये के जीएसटी घोटाला के संदेह में डीजीजीआई ने जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद और कोलकाता के कई व्यापारियों को पकड़कर जेल भेजा है। इससे जीएसटी नियम के खिलाफ फर्जी बिल समेत अन्य कई गड़बड़ी मिली है। डीजीजीआई हर्षवर्धन का पूर्व में जेल गए आरोपियों से संबंध का भी पता लगाने में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


