जीएसटी घोटाला में स्क्रैप व्यापारी की जमानत पर 28 को सुनवाई
Feb 27, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जीएसटी घोटाले के आरोपी टेल्को निवासी स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन की जमानत अर्जी पर जमशेदपुर न्यायालय में 28 फरवरी को सुनवाई होगी। डीजीजीआई ने उसे 11 फरवरी को गिरफ्तार किया था। विशेष आर्थिक अपराध अदालत ने उसकी जमानत अर्जी रद्द कर दी है। हर्षवर्धन पर 14 करोड़ के घोटाले का आरोप है।

जीएसटी घोटाला के आरोपी टेल्को निवासी स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन की जमानत अर्जी पर जमशेदपुर न्यायालय में 28 फरवरी को सुनवाई होनी है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने 11 फरवरी की रात उसे पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश कर उसे जेल भेजा गया है। हर्षवर्धन के खिलाफ करीब 14 करोड़ घोटाले का संदेह जीएसटी इंटेलिजेंस को है। जमशेदपुर की विशेष आर्थिक अपराध अदालत से उसकी जमानत अर्जी रद्द हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


