Jamshedpur News: आदर्श सोसाइटी प्रधान टोला में दुर्गा पूजा को लेकर भूमि पूजन संपन्न
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित आदर्श सोसाइटी प्रधान टोला में दुर्गा पूजा 2026 के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित सुकुमार भट्टाचार्य ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर सभी सदस्य और बुजुर्ग उपस्थित थे। महिलाओं ने माता के झूमर और भजन गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Jamshedpur News: बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित आदर्श सोसाइटी प्रधान टोला में दुर्गा पूजा 2026 के भव्य आयोजन के लिए आज भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का कार्य पंडित सुकुमार भट्टाचार्य के द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आदर्श सोसाइटी के सभी बड़े बुजुर्ग, सदस्यगण उपस्थित थे। सभी की मौजूदगी में धूमधाम और भक्तिभाव से पूजन सम्पन्न हुआ। महिलाओं के द्वारा माता का झूमर, लोकगीत और भजन गाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी ने बढ़-चढ़कर भूमि पूजन कार्य में हिस्सा लिया।


