Jamshedpur News: श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति, बर्मामाइंस का भूमि पूजन संपन्न
Jamshedpur News: जमशेदपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति ने दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन विधि-विधान से किया। पंडित कपिल मुनि मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। समिति ने बताया कि इस वर्ष पूजा भव्य रूप से मनाई जाएगी।
Jamshedpur News: जमशेदपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति, बर्मामाइंस के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पंडित कपिल मुनि मिश्रा के मंत्रोच्चारण एवं देख-रेख में हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच समिति सदस्यों ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।इस अवसर पर पूजा प्रभारी रामकिशोर मिश्रा, अध्यक्ष ललेश सिंह, महासचिव संजय सिंह, भूषण सिंह, कोषाध्यक्ष भोला क्षेत्री, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष राज किशोर सिंह, उपसचिव अशोक सिंह एवं सचिव सह मीडिया प्रभारी अभिमन्यु सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
समिति अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा एवं पंडाल को भव्य रूप दिया जाएगा तथा पूजा शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

