ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरवीरांगनाओं के त्याग को नमन : सांसद

वीरांगनाओं के त्याग को नमन : सांसद

क्षत्रिय समाज ने आदिकाल से देश की रक्षा में बलिदान दिया है। क्षत्रिय वीरों और वीरांगनाओं के बलिदान का भुलाया नहीं जा...

वीरांगनाओं के त्याग को नमन : सांसद
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 10 Sep 2018 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षत्रिय समाज ने आदिकाल से देश की रक्षा में बलिदान दिया है। क्षत्रिय वीरों और वीरांगनाओं के बलिदान का भुलाया नहीं जा सकता। बेटी को स्वावलंबन करने का मिशन सराहनीय है। ये बातें जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने रविवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह 2018 में कहीं। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के पांचवें सम्मान समारोह की अध्यक्षता भारती सिंह ने और संचालन डॉ. एमएस सिंह मानस ने किया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ चंदन सिंह रोटेले, राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर अरूण सिंह मुख्य उदघाटनकर्ता और आस्ट्रेलिया से आईं रूपाबा जाडेजा मुख्य वक्ता थीं। समारोह में पूर्व विधायक अरविंद सिंह, जेवीएम नेता अभय सिंह, सरायकेला की रानी अरूणिमा सिंहदेव, राउरकेला राजपरिवार के एसपी सिंहदेव, श्री राजपूत करणी सेना बिहार प्रदेश के महासचिव अभिषेक सिंह मौजूद थे। अतिथियों ने क्षत्रिय वीरांगना संदेश-3 वार्षिक पत्रिका का लोकार्पण किया। कुल 10 प्रस्ताव भी पारित किए गए।

महारानी दुर्गावती शौर्य सम्मान : रूपाबा जाडेजा (पूर्व ब्रिटिश काउंसिलर पर्थ, ऑस्ट्रेलिया), प्रतिभा सिंह (पार्श्व गायिका, कोलकाता), बांगी सोरेन (अमर शहीद दुखिया मुमू की विधवा), पूनम राणा (पर्वतारोही, उत्तराखंड)। महारानी पद्मिनी शौर्य सम्मान : रीनाबा चुडसमा (संयुक्त राज्य अमेरिका), डॉ. कविता परिहार (साहित्यकार, नागपुर), डॉ. प्रो अर्चना सिन्हा (जमशेदपुर), निशा सिंह (पटना), रमा देवी (जमशेदपुर), सविता सिंह (काठमांडू। महारणा प्रताप शौर्य सम्मान : डॉ समरेन्द्र कुमार सिंह (विख्यात न्यूरोसर्जन पटना)।

वीरांगना प्रोत्साहन सम्मान : दिव्याबा जाडेजा, विमल सोलंकी, लाला जबीं, भावनाबा जाडेजा, विनीता शाह, इंदु सिंह, ज्योति थापा अधिकारी, मीनाबा सरवैया, प्रतिमा सिंह, पुष्पाबा गोहिल, मीनू सिंह, प्रवीणाबा जाडेजा, किरण सिंह, रेणुका सिंह, उषा सिंह, कंचन सिंह, पुष्पा सिंह, स्वाती सिंह, प्रभा पाड़िया, विमला देसाई, सरोजबा रहेबर,सीमा मिश्रा, सीमा सिंह।

वीरांगना प्रतिभा सम्मान : शालिनी सिंह, बार्बी राज, प्रेरणा सिंह, श्रुति झा, मोइत्री डे, नैंसी सोनी, महिमा सिंह, स्नेहा गुप्ता, रश्मि गुप्ता, अदिति सिंह, प्रीत सिंह, प्राची झा, समीक्षा कुमार, सताक्षी कुमारी, प्रियंका सिंह, सलोनी सिंह।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें