गोलमुरी क्लब में 15 से लगेगा छह दिवसीय योग साधना व स्वास्थ्य प्रबंधन शिविर
जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सत्यानंद योग केंद्र द्वारा 15 से 20 जून 2026 तक एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 'स्वास्थ्य प्रबंधन एवं उन्नत योग साधना' विषय पर आधारित है। मुख्य समारोह 21 जून को टेल्को में होगा, जिसमें पूज्य स्वामी गोरखनाथ सरस्वती जी मार्गदर्शन देंगे।
जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सत्यानंद योग केंद्र, जमशेदपुर द्वारा शहर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। 'स्वास्थ्य प्रबंधन एवं उन्नत योग साधना' विषय पर आधारित यह छह दिवसीय शिविर 15 से 20 जून 2026 तक गोलमुरी क्लब में आयोजित होगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह टेल्को स्थित सबुज कल्याण संघ में सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक संपन्न होगा।इस पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के वरिष्ठ संन्यासी और बोकारो शांति दर्शन योग-आश्रम के आचार्य पूज्य स्वामी गोरखनाथ सरस्वती जी का मार्गदर्शन होगा।
स्वामी जी का योग के क्षेत्र में एक लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है। वर्ष 1968 में अपने गुरु स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी के प्रथम दर्शन के बाद, उन्होंने 1970 में गृह त्याग कर मुंगेर आश्रम में तीन वर्षीय संन्यास पाठ्यक्रम पूरा किया। इसके बाद गुरु के निर्देश पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी सहित कई विदेशी शहरों में योग का प्रचार प्रसार किया। शिविर शारीरिक स्वास्थ्य साधकों के आध्यात्मिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


