ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभाजपा की जीत पर सरयू राय-अर्जुन मुंडा का अभिनंदन

भाजपा की जीत पर सरयू राय-अर्जुन मुंडा का अभिनंदन

भाजपा उम्मीदवार विद्युतवरण महतो को लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से लगभग 60 हजार मतों की बढ़त दिलाने पर शनिवार को मंत्री सह स्थानीय विधायक सरयू राय को उनके बिष्टूपुर स्थित आवास पर...

भाजपा की जीत पर सरयू राय-अर्जुन मुंडा का अभिनंदन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 26 May 2019 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा उम्मीदवार विद्युतवरण महतो को लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से लगभग 60 हजार मतों की बढ़त दिलाने पर शनिवार को मंत्री सह स्थानीय विधायक सरयू राय को उनके बिष्टूपुर स्थित आवास पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पहुंचे खूंटी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भी अभिनंदन किया गया। जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीरू सिंह के नेतृत्व में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। महिला मोर्चा की सदस्यों ने मंत्री सरयू राय को मिठाई खिलाकर तथा शॉल ओढ़ाकर गुलदस्ता भेंट किया। मौके पर नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन मुंडा को भी मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रमिला शर्मा, हेमलता पात्रो, रेणु झा, सुशीला शर्मा, रीना सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें