गुरुद्वारा साहब किरीबुरू में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन
गुरुद्वारा साहब किरीबुरू में एक भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य शामिल थे। प्रधान भगवान सिंह...

गुरुद्वारा साहब किरीबुरू में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे एवं सरबजीत सिंह ग्रेवाल को शॉल और स्रोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधान भगवान सिंह ने किरीबुरू में रहने वाली संगत के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कीरुबीरू गुरुद्वारा कमेटी द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान किरीबुरू गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह एवं उनकी टीम को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
धार्मिक समागम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह, सलविंदर सिंह, बगीरा सिंह, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, रविंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, अवतार सिंह, ज्ञान सिंह, मनजीत सिंह और स्त्री सत्संग सभा की प्रधान कुलदीप कौर, बलजीत कौर, गीत कौर सहित कई लोग सक्रिय भूमिका में रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




