Jamshedpur News: महाप्रभु की बहुड़ा रथयात्रा में भक्तों ने दिखाया उत्साह

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: कमलपुर के गोपालपुर गांव स्थित मौसीबाड़ी से जगन्नाथ महाप्रभु की बाहुड़ा रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन के साथ भगवान का स्वागत किया। रथ के आगे बढ़ने पर जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यक्रम में पुलिस बल की तैनाती और आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रियता देखी गई।

Jamshedpur News: महाप्रभु की बहुड़ा रथयात्रा में भक्तों ने दिखाया उत्साह

Jamshedpur News: कमलपुर के गोपालपुर गांव स्थित मौसीबाड़ी से जगन्नाथ महाप्रभु की बाहुड़ा (घुरती) रथयात्रा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे निकाली गई। जगन्नाथ महाप्रभु अपने भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ घर लौटे। दगड़ीगोड़ा स्थित श्री श्री हरि साधना आश्रम में बने महाप्रभु की धाम में महाप्रभु का स्वागत हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन एवं जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ झूमते गाते शामिल हुए। दोपहर तीन बजे जैसे ही रथ मौसीबाड़ी से आगे बढ़ा, पूरा इलाका जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा। रथयात्रा जब काटिन बाजार पहुंची तो श्रद्धालुओं की भीड़ दोगुनी हो गई। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे श्रद्धा के साथ भगवान का रथ खींचने के लिए उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम में अंचल निरीक्षक अजय कुमार मुंडा, कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार एवं अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम कुमार राय सहित पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद मिश्रा, बासुदेव मिश्रा, मृत्युंजय महतो, प्रदीप कुमार महतो, संदीप कुमार मिश्रा, शंभू दास, प्रेमचंद महतो, इंद्रजीत मिश्रा, श्रीमंत मिश्रा, अनंत लाल मिश्रा, आनंदमय महतो, शंभू महतो, कृपा सिंधु महतो, विश्वजीत कुंभकार, अरविंद मिश्रा, निर्मल कुमार महतो, देबू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का केंद्र बना रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur News: महाप्रभु की बहुड़ा रथयात्रा में भक्तों ने दिखाया उत्साह