एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में होगी पदयात्रा

Feb 19, 2026 11:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में मानगो नगर निगम चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा राजस्थान भवन से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में होगी पदयात्रा

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पदयात्रा में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।पदयात्रा मानगो–डिमना स्थित राजस्थान भवन से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इस दौरान एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया जाएगा तथा आमजन से संवाद स्थापित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।