Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsGrand Nagar Kirtan Celebrates 556th Birth Anniversary of Guru Nanak Dev Ji
कोलकाता के गेंदों और गुलाब के फूल से सजी पालकी साहिब, नगर कीर्तन आज

कोलकाता के गेंदों और गुलाब के फूल से सजी पालकी साहिब, नगर कीर्तन आज

संक्षेप: सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा सोनारी गुरुद्वारा से सुबह 11 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे साकची गुरुद्वारा में समाप्त होगी। महिलाएं सफाई का संदेश देते हुए झाड़ू लगाएँगी और श्रद्धालु फूलों से स्वागत करेंगे।

Wed, 5 Nov 2025 05:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकलेगा। सोनारी गुरुद्वारा से सुबह 11 बजे निकलने वाली पालकी साहिब को कोलकाता से मंगाए गए गेंदों और गुलाब के फूलों से सजाया गया है। गुरुद्वारा परिसर में विद्युत सज्जा की गई है, वहीं साकची गुरुद्वारा में शाम 5 बजे नगर कीर्तन का समापन होगा। कोल्हान के 34 गुरुद्वारों में भी सजावट की जा रही है। सीजीपीएससी के निर्देशानुसार गुरुद्वारा की ओर से सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। नगर कीर्तन के दौरान महिलाएं मुख्य मार्गों और गुरुद्वारों के सामने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुरुष श्रद्धालु सड़कों पर पानी का छिड़काव करेंगे। सफाई कर रही महिलाओं और श्रद्धालुओं का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत होगा। निर्धारित रूट के अनुसार, सुबह 11.30 बजे सोनारी गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो सोनारी गुरुद्वारा साहिब, सर्किट हाउस रोड, सर्किट हाउस गोलचक्कर, जुस्को गोलक्कर, कीनन स्टेडियम गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, जुबली पार्क गोलचक्कर, साकची बड़ा गोलचक्कर, बसंत टॉकीज रोड, जेएनएसी गोलचक्कर, साकची गुरुद्वारा साहिब साकची गुरुद्वारा में पहुंच कर शाम पांच बजे संपन्न होगी। फूलों से किया जाएगा स्वागत नगर कीर्तन के आरंभ में अरदास के बाद श्रद्धालु पालकी साहिब पर पुष्प वर्षा करेंगे। साकची गुरुद्वारा पहुंचने पर पालकी साहिब का स्वागत फूलों और विद्युत सज्जा के साथ किया जाएगा। पूरा नगर कीर्तन मार्ग 42 सजावटी तोरण द्वारों से सजा रहेगा। यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी सेंट्रल सिंह नौजवान सभा को दी गई है। सबसे आगे घुड़सवार दल रहेगा, उसके पीछे गतका पार्टी, सिख विजडम, निहंग जत्थेबंदी, स्कूलों की टीमें, निशान साहिब, पांच प्यारे साहिबान, पालकी साहिब और संगत चलेंगे। शोभायात्रा के अंत में 13 सफाई दल सफाई करते हुए आगे बढ़ेंगे।