नव कुंडीय महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में ह्यूम पाइप दुर्गा पूजा मैदान में भव्य कलश यात्रा के साथ नव कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। स्वर्णरेखा बर्निंग घाट तक यात्रा निकाली गई, जहां भक्तिमय वातावरण में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन हुआ। महायज्ञ को सफल बनाने में कई लोगों ने योगदान दिया।
जमशेदपुर। ह्यूम पाइप दुर्गा पूजा मैदान में भव्य कलश यात्रा के साथ नव कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने ह्यूम पाइप दुर्गा पूजा मैदान से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट तक दिव्य यात्रा निकाली। इसमें हजारों महिला और पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं को प्रवचन में आध्यात्मिक अनुभूति हुई।। महायज्ञ को सफल बनाने में लक्ष्मण भगत, ओम प्रकाश पांडेय, रमेश विश्वकर्मा, पिंटू मिश्रा व धीरज मिश्रा समेत बस्तीवासियों ने योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


