Jamshedpur News: पटमदा व बोड़ाम में आज निकलेगी रथ यात्रा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: पटमदा और बोड़ाम में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। पटमदा के हरिसाधना आश्रम से पहली बार यह यात्रा निकाली जा रही है, जो गोपालपुर गांव तक पहुंचेगी। बोडाम बाजार स्थित मंदिर से भी पारंपरिक विधियों से रथ यात्रा होगी। हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

Jamshedpur News: पटमदा व बोड़ाम में आज निकलेगी रथ यात्रा

Jamshedpur News: पटमदा। पटमदा और बोड़ाम में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जाएगी। दोनों जगहों पर आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पटमदा के दगड़ीगोडा गांव स्थित हरिसाधना आश्रम से पहली बार महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा आश्रम से लगभग दो किलोमीटर दूर गोपालपुर गांव के मौसीबाड़ी तक जाएगी। क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। वहीं, बोड़ाम बाजार स्थित महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर से भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने वाले हैं। पटमदा रथ यात्रा में शंभू दास बाबाजी, गिरिजा प्रसाद मिश्र, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, अजीत दत्ता, ईशान चंद्र गोप, बादेव मंडल, श्रीमंत मिश्र, संदीप मिश्र, प्रदीप कुमार महतो, कृपासिंधु महतो सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

स्थानीय ग्रामीण और समिति के सदस्य अंतिम तैयारियों में जुटे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।