Jamshedpur News: अग्रसेन जयंती भव्य अंताक्षरी आयोजन
Jamshedpur News: जमशेदपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 06 अक्टूबर 2026 को मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति के साथ संगीत और संस्कृति के माध्यम से एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने का प्रयास करेगा।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा द्वारा 06 अक्टूबर 2026, मंगलवार को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन, आम बागान में भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन में समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रहेगी। अंताक्षरी के माध्यम से गीत-संगीत के साथ-साथ समाज की संस्कृति, परंपरा एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल एवं सचिव बबलु अग्रवाल ने कहा कि “यह आयोजन केवल संगीत और संस्कृति का संगम नहीं, बल्कि अग्रसेन जयंती की परंपरा को और अधिक जीवंत बनाने का माध्यम है।
ऐसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी जुड़ाव और एकता को मजबूत करते हैं। अंताक्षरी के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत की मधुर झलक नई पीढ़ी तक पहुंचेगी और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य होगा।”

