धूलट के साथ आंधारझोर में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न
पटमदा के आंधारझोर गांव में संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पश्चिम बंगाल और झारखंड से श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन धूलट के साथ हुआ और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत आंधारझोर गांव में संत गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रूहिदास समाज की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार की सुबह धूलट के साथ हो गया। हर साल की भांति इस साल भी अनुष्ठान में पश्चिम बंगाल व झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे छह संकीर्तन संप्रदाय रेवती मोहन दास, (चालियामा), उमापद दास ( मुकरूडीह), जोहर कालिंदी (बामुनडीहा), रवि लोचन गोप( कमलपुर), बासुदेव दास( जामबाद) व गोपाल दास (आंधारझोर) ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
समापन के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के गोपाल रूहिदास, विशाल रूहिदास, निरसिंह रूहिदास व बासुदेव रूहिदास आदि का सराहनीय योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


