ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील में ग्रेड रिवीजन समझौता, जानिये कितना तक होगा कर्मचारियों का फायदा

टाटा स्टील में ग्रेड रिवीजन समझौता, जानिये कितना तक होगा कर्मचारियों का फायदा

टाटा स्टील के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता प्रबंधन और यूनियन के बीच 21 माह की खींचतान के बाद सोमवार को हो गया। ग्रेड रिवीजन में कर्मचारियों के वेतन में बंपर वृद्धि हुई है। ओल्ड सीरीज के...

टाटा स्टील में ग्रेड रिवीजन समझौता, जानिये कितना तक होगा कर्मचारियों का फायदा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 24 Sep 2019 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता प्रबंधन और यूनियन के बीच 21 माह की खींचतान के बाद सोमवार को हो गया। ग्रेड रिवीजन में कर्मचारियों के वेतन में बंपर वृद्धि हुई है। ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम 32 हजार रुपये तथा एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम17500 रुपये वृद्धि हुई है। यह समझौता सात साल की अवधि 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2024 तक के लिए प्रभावी होगा। कर्मचारियों को वेतन में 12.75 प्रतिशत एमजीबी (न्यूनतम गारंटी बेनीफीट) का लाभ मिलेगा। वेतनमान का 20 स्पैन ही होगा। ग्रेड रिवीजन समझौते में रजिस्टर्ड इंप्लाई वार्ड के नियोजन का रास्ता साफा होना बड़ी उपलब्धि है। समझौते में तीन वर्षों के भीतर 500 निबंधित कर्मचारी पुत्रों की बहाली एनएस ग्रेड के पुनरीक्षित वेतनमान में होगी। कर्मचारियों को फरवरी तक एकमुश्त 21 माह का एरियर मिल जाएगा। अक्तूबर के वेतन के साथ नवंबर में फीटमेंट स्लीप मिलेगी। समझौते के तहत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) फिलहाल फ्रीज नहीं होगा। एक जनवरी 2020 से प्रत्येक स्लैब के अधिकतम बेसिक पर डीए फ्रीज हो जाएगा। ऐसे हुई है वेतन में वृद्धि : ओल्ड सीरीज के वेतन में औसत सीटीसी मासिक 1.32 लाखे और अधिकतम 2.54 लाख की वृद्धि हुई है, जो पिछले से 85%ज्यादा है। इसी तरह एनएस ग्रेड के वेतन में औसत 49500 रुपये मासिक और अधिकतम 72175 रुपये की वृद्धि हुई है, जो पिछले से 92% ज्यादा है। एचआरए बेसिक का 10% मिलेगा। सोशल सिक्योरिटी स्कीम को छह माह में रिव्यू कर तय किया जाएगा। एनएस ग्रेड को पर्सनल अलाउंस प्रति माह 500 रुपये मिलेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें