Jamshedpur News: गोविंदपुर जलापूर्ति टीएसयूआइएसएल को सौंपने की मांग

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पिछले तीन दिनों से ठप है जिससे 21 पंचायतों की करीब दो लाख आबादी पेयजल संकट का सामना कर रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर जलापूर्ति दोबारा शुरू करने की मांग की। समस्या का समाधान जल्दी नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

Jamshedpur News: गोविंदपुर जलापूर्ति टीएसयूआइएसएल को सौंपने की मांग

Jamshedpur News: गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पिछले तीन दिनों से ठप है। इससे 21 पंचायतों की करीब दो लाख आबादी के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को चापाकल और अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने योजना के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी जुस्को (टाटा स्टील यूआईएसएल) को सौंपने की मांग की। डॉ. सिंह ने कहा कि पाइपलाइन में खराबी आने पर समय पर मरम्मत नहीं होने से बार-बार जलापूर्ति बाधित होती है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, शिव हंसदा, राखी सिंह सरदार, रणजीत कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: गोविंदपुर जलापूर्ति टीएसयूआइएसएल को सौंपने की मांग