सरकारी स्कूलों में बेसिक सुधार के लिए चलेगी रेमेडियल क्लास
सरकारी स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो गई है, जिसमें रेमेडियल कक्षाएं चलाने की तैयारी की जा रही है। ये कक्षाएं अप्रैल और मई में संचालित होंगी, और पहली से 12वीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया जाएगा। छात्रों को चार ग्रुप में बांटकर विभिन्न विषयों की कक्षाएं दी जाएंगी।

सरकारी स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो गई है। बेसिक सुधार को लेकर नए सत्र से रेमेडियल क्लास चलाने की तैयारी की जा रही है। ये कक्षाएं अप्रैल और मई महीने में दो महीने तक संचालित होंगी। पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया जाएगा। वहीं, पीएम श्री स्कूलों में भी रेमेडियल क्लास की व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा 12वीं के छात्रों के लिए आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम की कक्षाएं अलग से संचालित होंगी। चार ग्रुप में बांटे जाएंगे विद्यार्थीपहले टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों के स्तर की पहचान की जाएगी। इसके बाद उन्हें चार ग्रुप ए, बी, सी और डी ग्रुप में रखा जाएगा।
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, समाज विज्ञान, संस्कृत तथा अन्य विषयों की रेमेडियल क्लास स्कूल समय में प्रतिदिन लगाई जाएगी। इसे लेकर सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह से ही इसे शुरू करने को कहा गया है।झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। कमजोर छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रत्येक विषय के शिक्षक अपनी विषय की रेमेडियल क्लास लेंगे। गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे जटिल विषयों पर ज्यादा जोर रहेगा। कमजोर विद्यार्थियों को हिंदी, सामाजिक अध्ययन और संस्कृत में परेशानी होती है, इनके लिए भी रेमेडियल कक्षाएं लगाई जाएंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


