ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअच्छी खबर: कोल्हान में जल्द खोले जाएंगे तीन निजी विवि

अच्छी खबर: कोल्हान में जल्द खोले जाएंगे तीन निजी विवि

जमशेदपुर। विद्यासागर आने वाले दिनों में कोल्हान समेत झारखंड के विद्यार्थियों को उच्च...

अच्छी खबर: कोल्हान में जल्द खोले जाएंगे तीन निजी विवि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 19 Mar 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। विद्यासागर

आने वाले दिनों में कोल्हान समेत झारखंड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना होगा। राज्य सरकार ने कोल्हान प्रमंडल में तीन नए विश्वविद्यालय खोलने की हरी झंडी दे दी है। निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ने से शैक्षणिक व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर कर भविष्य के ऊंचे सपने देखने वाले छात्रों को आने वाले दिनों में पढ़ाई के लिए झारखंड में अनुकूल माहौल मिलेगा।

राज्य सरकार का उच्च शिक्षा विभाग ने कुल आठ निजी विश्वविद्यालय खोलने को लेकर लेटर ऑफ इंटेंट देने की अनुशंसा की है। इनमें तीन विश्वविद्यालयों को पहले ही लेटर ऑफ इंटेंट की अनुशंसा जारी हो गई थी। कोल्हान में खुलने वाले प्रस्तावित निजी विश्वविद्यालयों में आरवीएस विश्वविद्यालय, जामिनिकांत विश्वविद्यालय और सोना देवी विश्वविद्यालय के नाम हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो उच्च शिक्षा विभाग को लगभग 20 नये निजी विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव मिला है। इनमें से 11 विश्वविद्यालय को लेटर ऑफ इंटेंट देने पर फैसला किया गया है। इनमें से तीन विश्वविद्यालय को पहले ही लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित उच्चस्तरीय समिति ने भी विश्वविद्यालयों के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

अभी चल रहे हैं ये विवि

कोल्हान में अब तक अरका जैन विश्वविद्यालय और नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय चल रहे हैं। तीन निजी विश्वविद्यालय खुलने के बाद कोल्हान निजी विश्वविद्यालयों की संख्या में रांची के बाद दूसरे नंबर पर होगा। यहां कुल पांच निजी विश्वविद्यालय हो जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें