ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगुड फ्राइडे : यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग को किया स्मरण

गुड फ्राइडे : यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग को किया स्मरण

शहर के रोमन कैथोलिक, बैप्टिस्ट, गोस्सनर इवांजेलिकल लूथरन (जीइएल), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) के अनुयायियों ने शुक्रवार को अपने कलीसिया में यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग को स्मरण...

गुड फ्राइडे : यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग को किया स्मरण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 31 Mar 2018 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के रोमन कैथोलिक, बैप्टिस्ट, गोस्सनर इवांजेलिकल लूथरन (जीइएल), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) के अनुयायियों ने शुक्रवार को अपने कलीसिया में यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग को स्मरण किया।

बेल्डीह बैप्टिस्ट चर्च में ‘दी मैंने अपनी जान और अनमोल रक्त को भी स्तुति गान के बाद पुरोहित रेव्ह. मनोज चरण ने आरंभिक प्रार्थना की। सिस्टर आकांक्षा मोहंती, ब्रदर प्रेम मसीह ने बाइबल पाठ किया। दिल्ली के रेव्ह. रिचर्ड मसीह ने सुसमाचार में कहा कि ‘जो अपने पापों को छुपाता है, बताता नहीं है। उसका कार्य सफल नहीं होता। लेकिन जो इसे मान लेता है परमेश्वर उसके जीवन के पापों को माफ कर देता है।

पुरोहितों ने बाइबल पाठ के जरिए क्रूस की सात वाणियों पर सुसमाचार सुनाया। ‘हे पिता इन्हें क्षमा कर,‘आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा,‘हे नारी देख यह तेरा पुत्र, ‘ऐ मेरे परमेश्वर तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया, ‘मैं प्यासा हूं, ‘पूरा हुआ और ‘हे परमेश्वर मैं तुझे अपनी आत्मा सौंपता हूं वचनों का जिक्र किया। क्वायर टीम ने ‘यीशु के घावों से रक्तपूर्ण एक सोता बहता है स्तुति गीत पेश किया।

‘क्रूस का रास्ता मना : संत जोसेफ महागिरजा गोलमुरी में ‘क्रूस का रास्ता मनाया गया। प्रधान पुरोहित फादर विन्सेंट डेविड ने मानव मुक्ति के लिए यीशु की क्रूस में दुख, पीड़ा और मौत पर आधारित संदेश दिया। चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट बिरसानगर के पल्ली पुरोहित रेव्ह अमित नाग ने कहा कि यीशु ने सलीबी मौत को सहकर मौत के डंक को तोड़ दिया। इएलएफ, एएसए, इएलएम, मार ग्रेडोरियस आर्थोडॉक्स सिरियन चर्च में प्रार्थना हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें