ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभगवान बिरसा का साहस प्रेरणास्रोत : दिनेश

भगवान बिरसा का साहस प्रेरणास्रोत : दिनेश

झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती पर गुरुवार को भाजपा ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन...

भगवान बिरसा का साहस प्रेरणास्रोत : दिनेश
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 15 Nov 2018 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती पर गुरुवार को भाजपा ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें महानगर भाजपा के पदाधिकारियों समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि धरती आबा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। भगवान बिरसा ‘झारखंड के शौर्य के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्यवासियों के लिए गौरव और उत्साह का क्षण है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें