ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगोपाल मैदान में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

गोपाल मैदान में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

टाटा स्टील व टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पहले जुस्को) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तीन दिवसीय जमशेदपुर कार्निवाल का रंगारंग शुभारंभ गोपाल मैदान में...

गोपाल मैदान में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 31 Jan 2020 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील व टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पहले जुस्को) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तीन दिवसीय जमशेदपुर कार्निवाल का रंगारंग शुभारंभ गोपाल मैदान में हुआ।

एक फरवरी तक चलनेवाले इस तीन दिवसीय कार्निवाल के प्रथम दिन कलर्स ऑफ इंडिया में भारतीय संस्कृति की झलक उतर गई। देश के बारह राज्यों के कलाकारों ने अपने राज्यों की संस्कृति को नृत्य और गीत के माध्यम से उपस्थित दिखाया। शुरुआत पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने की। इन कलाकारों ने दशहरा में मां दुर्गा की महिमा का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में झारखंड की संस्कृति की झलकियों से कार्यक्रम संपन्न हुआ। गुरुवार को पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, पंजाब की वैशाखी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर की संस्कृति से भी लोग कलाकारों के प्रदर्शन के जरिए रुबरु हुए। शाम 6 बजे से 8 बजे रात तक कलर्स ऑफ इंडिया के तहत संस्कृति की झलक दिखी। रात 8 बजे से 8.30 बजे तक इकांतिका चौधरी द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। वहीं, 8.30 बजे से 9.30 बजे तक सुधेशना मलिक द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। शुक्रवार को दूसरे दिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक म्यूजिकल कार्यक्रम सारेगामापा के जरिए सुरमयी संध्या सजेगी। आखिरी दिन शाम 5 बजे से 7 बजे रात तक स्थानीय ग्रुप द्वारा रॉक बैंड जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रात 7 बजे से 10 बजे तक जमशेदपुर के सितारों की संगीत की सुरमयी शाम सजेगी। इसी दिन मास्टर शेफ का भी आयोजन किया गया है। खाना बनाने वाले तरह तरह के व्यंजन बनाकर पाक कला को प्रदर्शित करेंगे। यह वर्ष 2020 का यह पहला कार्निवाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें