ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरछात्राएं बनीं नवदुर्गा, दिखाया रौद्र रूप

छात्राएं बनीं नवदुर्गा, दिखाया रौद्र रूप

साकची स्थित गुरुनानक हाईस्कूल में मंगलवार को दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या सुरिंदर कौर ने किया। इस दौरान संस्कृत की सहायक शिक्षिका आशा चौबे के निर्देशन में छात्राओं ने...

छात्राएं बनीं नवदुर्गा, दिखाया रौद्र रूप
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 02 Oct 2019 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

साकची स्थित गुरुनानक हाईस्कूल में मंगलवार को दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या सुरिंदर कौर ने किया। इस दौरान संस्कृत की सहायक शिक्षिका आशा चौबे के निर्देशन में छात्राओं ने मां दुर्गा के सभी नौ रूपों का मंचन किया। मां के नौ रूपों में विद्यार्थियों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपरा का दीदार किया।

छात्रा कली कुमारी, वासंती गोस्वामी, सोनाली भुइयां, शालू कुमारी, रंजना कुमारी पांडे, अनीशा लकड़ा, पायल सोनी, कुमकुम महतो, निशा कुमारी एवं आरती सिंह ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों व वेशभूषा का मंचन किया। इस दौरान महिषासुर के साथ ही मां दुर्गा के अवतरण की कथा सुनाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल कैप्टन अजीत कुमार, वाइस कैप्टन मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, प्रिया गुप्ता, विकास कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें