ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजैक बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट में छात्रों से छात्राएं आगे

जैक बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट में छात्रों से छात्राएं आगे

पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 15 हजार 280 विद्यार्थियों ने जिले में फर्स्ट डिवीजन से पास किया, जिनमें छात्राओं की...

जैक बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट में छात्रों से छात्राएं आगे
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 30 Jul 2021 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 15 हजार 280 विद्यार्थियों ने जिले में फर्स्ट डिवीजन से पास किया, जिनमें छात्राओं की संख्या 7942 है। छात्र 7338 हैं। यानी 8.2% छात्राएं छात्रों से अधिक प्रथम श्रेणी से पास हुई हैं। कुल परीक्षार्थियों में 60.89% विद्यार्थियों को इस बार फर्स्ट डिवीजन मिला है। इसी तरह कुल 8381 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन से पास हुए, जिनमें 4232 छात्राएं तो 4149 छात्र हैं। कुल 655 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जिनमें छात्रों की संख्या 340 तो छात्राए 315 हैं।

जिले में कुल 25 हजार 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 12 हजार 837 छात्राएं थीं। उनमें 12 हजार 489 पास हुई हैं। अनुत्तीर्ण या परिणाम सिर्फ 272 छात्राओं का रुका है। इसी तरह 12 हजार 256 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और उनमें से 11 हजार 827 पास हुए हैं। इनमें 324 का परिणाम रुका है। कुल 24 हजार 316 छात्र पास हुए हैं और परिणाम 596 का रुका है।

राज्य में जिले को पांचवां स्थान

राज्य के 24 जिलों में पूर्वी सिंहभूम को पांचवां स्थान मिला है। राज्य में उत्तीर्ण चार लाख 15 हजार 924 विद्यार्थियों में पूर्वी सिंहभूम के 96.90% विद्यार्थी पास हुए हैं। पहले नम्बर पर गिरीडीह है, जहां के कुल परीक्षार्थियों में से 97.82% उत्तीर्ण हुए हैं। दूसरा स्थान सिमडेगा, तीसरा हजारीबाग, चौथा स्थान रांची को मिला है। कोल्हान के सरायकेला को 11वां (96.25%) तो पश्चिमी सिंहभूम का 16वां (94.89%) स्थान है। पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्रों का प्रतिशत 96.49 तो छात्राओं का 97.28% है।

181 का रिजल्ट पूर्ण नहीं, स्कूल से सम्पर्क करें

परिक्षा परिणाम में 181 कुल परीक्षार्थियों का परिणाम अबतक अपूर्ण है। इसलिए उनके रिजल्ट को पेंडिंग रखा गया है। इसमें छात्रों की संख्या 105 तो छात्राओं की संख्या 76 है। इसके लिए विद्यार्थियों को स्कूलों से सम्पर्क करने के लिए कहा गया है।

पिछले वर्ष से 18.12% बेहतर रिजल्ट

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 18.12% ज्यादा विद्यार्थी पास हुए हैं। पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 78.77 था तो इस वर्ष 96.9% है। इसमें पिछले वर्ष भी छात्राएं 79.62% पास होकर छात्रों के 77.86% से 1.76% आगे थीं। इस बार वे 0.78% से आगे हैं।

छात्राओं का जलवा बरकरार, लेकिन छात्रों की मेहनत ज्यादा

पिछले वर्ष की बेहतरी को छात्राओं ने ने बरकरार तो रखा है, लेकिन उनका छात्रों की तुलना में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार प्रतिशत घटा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 17.66% अधिक छात्राएं पास हुई हैं, जबकि छात्रों में इसका प्रतिशत 18.63% है। यानी छात्राएं जरूर अधिक पास हुई हैं, लेकिन छात्रों की कोशिश छात्राओं से 0.97% अधिक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें