ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकिताबों से करें दोस्ती, बुरी आदतों से मिलेगा छुटकारा : सतारूपा

किताबों से करें दोस्ती, बुरी आदतों से मिलेगा छुटकारा : सतारूपा

किताबों से दोस्ती करने पर बुरी आदतों से छुटकारा मिलेगा। किताबों से दूरी चिंता का विषय है। इस कारण नई पीढ़ी सभ्यता, संस्कृति और मूल्यों को समझ नहीं पा रही...

किताबों से करें दोस्ती, बुरी आदतों से मिलेगा छुटकारा : सतारूपा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 17 Nov 2018 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

किताबों से दोस्ती करने पर बुरी आदतों से छुटकारा मिलेगा। किताबों से दूरी चिंता का विषय है। इस कारण नई पीढ़ी सभ्यता, संस्कृति और मूल्यों को समझ नहीं पा रही है।

ये बातें कोलकाता की फिल्म निर्माता एवं कवियित्री सतारूपा सान्याल ने रवींद्र भवन में टैगोर सोसाइटी के 34वें जमशेदपुर पुस्तक मेला का उद्घाटन करते हुए कहीं। सतारूपा सान्याल, सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एचएस पॉल ने दीप प्रज्वलन किया।

71 में तीन नए प्रकाशक आए

महासचिव आशीष चौधरी ने सेक्रेटरी रिपोर्ट में कहा कि दो वर्षों से खराब मौसम के कारण पुस्तक मेला प्रभावित रहा। बीते वर्ष 40 हजार पुस्तकप्रेमी आए थे। 50 लाख का कारोबार हुआ था। डॉ. गौतम दासगुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 25 नवंबर तक चलनेवाले पुस्तक मेले में 71 प्रकाशक किताबों का खजाना लेकर आए हैं। नए प्रकाशकों में रॉय ब्रदर्स, वाणी प्रकाशन और पेंगुइन प्रमुख हैं।

वाजपेयी की किताबें बेस्टसेलर

किताब घर प्रकाशन के जेपी शर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद ‘मेरी 51 कविताएं की नौ हजार से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। वाजपेयी की ‘शक्ति से शांति, ‘विचार बिंदू,”बिंदू बिंदू विचार, ‘कुछ लेख कुछ भाषण, ‘न दैन्यं न पलायनम और ‘नई चुनौती नया अवसर किताबों की मांग है। भगवान सिंह की ‘भारतीय राजनीति में मोदी फैक्टर आकर्षण का केंद्र है।

पुस्तक का कोई विकल्प नहीं

आशीष चौधरी ने कहा कि पुस्तक का कोई विकल्प नहीं होता। युवा पीढ़ी को गांठ बांध लेना होगा कि ज्ञान ही शक्ति है। शहरवासियों को पुस्तक मेला किताबें हैंडल करने का सुनहरा मौका देता है। मेला में ओशो पब्लिकेशन समेत अंग्रेजी, उर्दू, हिन्दी, बांग्ला, गुरुमुखी, क्षेत्रीय भाषा की किताबें हैं। टैगोर सोसाइटी की चित्रकला प्रदर्शनी और स्थानीय लेखकों की ‘सहयोग का स्टॉल भी है।

गुरमत प्रचार केंद्र का धार्मिक बुक स्टॉल

गुरमत प्रचार केंद्र ने पुस्तक मेला में धार्मिक बुक स्टाल लगाया है। अकाली दल के जत्थेदार जरनैल सिंह ने अरदास की। केंद्र के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि धार्मिक किताबों पर सिख संगत को 10 फीसदी और नौजवान भाई-बहनों को 20 फीसदी छूट है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें