ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुर सामान्य प्रेक्षक ने किया चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण

सामान्य प्रेक्षक ने किया चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक नित्यानंद मंडल ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के संचालन के लिए क्षेत्र में चुनाव संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में जिला...

 सामान्य प्रेक्षक ने किया चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 26 Apr 2019 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक नित्यानंद मंडल ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के संचालन के लिए क्षेत्र में चुनाव संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक द्वारा ईवीएम मैनेजमेंट के तहत ईवीएम वेयरहाउस,डिस्पैच सेंटर, महिला महाविद्यालय में स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में जिला उपायुक्त के द्वारा सभी तैयारियों का विस्तृत विवरण सामान्य प्रेक्षक को उपलब्ध करवाया गया। निरीक्षण के बाद चुनाव के सफल संचालन हेतु सामान्य पर्यवेक्षक के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश वहां मौजूद पदाधिकारियों को दिए गए। इस निरीक्षण कार्य के दौरान अपर उपायुक्त इंदु गुप्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की एवं जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें