ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगायत्री परिवार ने नीमडीह में रोपे पौधे

गायत्री परिवार ने नीमडीह में रोपे पौधे

गायत्री परिवार ट्रस्ट टाटानगर (युवा प्रकोष्ठ) की ओर से मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नीमडीह में पौधरोपण किया गया। नीम, आंवला, काजू, आम, जामुन, कटहल, अमरूद और कदम के 108 पौधे लगाए...

गायत्री परिवार ने नीमडीह में रोपे पौधे
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 07 Aug 2019 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

गायत्री परिवार ट्रस्ट टाटानगर (युवा प्रकोष्ठ) की ओर से मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नीमडीह में पौधरोपण किया गया। नीम, आंवला, काजू, आम, जामुन, कटहल, अमरूद और कदम के 108 पौधे लगाए गए। ट्रस्ट ने जिले में आषाढ़ पूर्णिमा से लेकर राखी पूर्णिमा तक 1100 पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। पौधरोपण में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य शंभूनाथ दुबे, खेत्रो मोहन महतो, बैजनाथ महतो, आरपी शर्मा, राजू, निर्मल, मनोरंजन महतो, लालजी महतो, प्राचार्य, शिक्षिकाएं, छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें