ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगौ भक्त पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला का निधन

गौ भक्त पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला का निधन

झारखंड गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, प्रख्यात गौ भक्त पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला का शनिवार को चाकुलिया में निधन हो...

गौ भक्त पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला का निधन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 17 Nov 2018 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, प्रख्यात गौ भक्त पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला का शनिवार को चाकुलिया में निधन हो गया।

92 वर्षीय झुनझुनवाला अंतिम समय तक गौ सेवा में लगे रहे। झुनझुनवाला सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर एवं सैकड़ों संस्थाओं के विकास में उनका अवदान एवं योगदान रहा है। उनके निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने शोक व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल मोदी एवं संघ के श्रवण देबुका चाकुलिया में उनकी शव यात्रा में शामिल हुए तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष आरके अग्रवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से गौ सेवा के एक युग का अंत हो गया है। उनके निधन से समाज मे एक शून्यता पैदा हो गई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है। उन्होंने कहा संघ को सदैव उनका मार्गदर्शन मिला है। संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल मोदी ने स्व. पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व झुनझुनवाला गौ सेवा के प्रतिमान थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें