ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजय जय राम कृष्णा हरि से गूंजा शहर

जय जय राम कृष्णा हरि से गूंजा शहर

महाराष्ट्र हितकारी मंडल में शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना, पूजा-अर्चना और भजन कीर्तन हुआ। नागपुर के कीर्तनकार दिगंबरबुवा नाइक नारदीय कीर्तन पेश किए। श्री गणेश की स्थापना : मंडल सभागार...

जय जय राम कृष्णा हरि से गूंजा शहर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 26 Aug 2017 03:42 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र हितकारी मंडल में शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना, पूजा-अर्चना और भजन कीर्तन हुआ। नागपुर के कीर्तनकार दिगंबरबुवा नाइक नारदीय कीर्तन पेश किए। श्री गणेश की स्थापना : मंडल सभागार बिष्टूपुर में गणेशोत्सव के तहत सुबह भास्कर जोशी के मार्गदर्शन में गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित हुई। सुबोध गोवंडे और हर्षा गोवंडे ने पूजा संपन्न कराया। उल्हास साणे एवं शिल्पा साणे ने भगवान गणेश को पंच पकवान नैवेद चढ़ाया। पूजा में ट्रस्टी बसंत खले, दीपक पुरंदरे, उल्हास साणे, अध्यक्ष रवींद्र साठे, उपाध्यक्ष मृदुला राजे, सचिव प्रभात देव, शिल्पा साणे और मंडल के सदस्य मौजूद थे। अब तुम कब सुमरोगे : नागपुर के दिगंबरबुवा नाइक ने निराले अंदाज में नारदीय कीर्तन से सबको मंत्रमुग्ध किया। आध्यात्मिक कथाओं से वर्तमान जीवन शैली को संवारने का पाठ पढ़ाया। ‘जय जय राम कृष्णा हरि..., ‘अब तुम कब सुमरोगे राम... और ‘सावधान होई सा‌धान होई मनुजा... कीर्तन की प्रस्तुति दी। तबले पर प्रीतम डगे और हारमोनियम पर आनंद घोटकर ने संगत दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें