Jamshedpur News: अपराध पर लगाम को डीजीपी की बैठक के 10 घंटे बाद ही सीतारामडेरा में फल विक्रेता को बदमाशों ने मारी गोली

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: शहर में डीजीपी तदाशा मिश्रा की हाई-लेवल समीक्षा बैठक के बाद अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी। बाराद्वारी स्थित एपेक्स अस्पताल के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने फल विक्रेता आबिद हुसैन पर गोलियां चलाईं। आबिद घायल हो गया, लेकिन चिकित्सीय उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Jamshedpur News: अपराध पर लगाम को डीजीपी की बैठक के 10 घंटे बाद ही सीतारामडेरा में फल विक्रेता को बदमाशों ने मारी गोली

Jamshedpur News: शहर में डीजीपी तदाशा मिश्रा की हाई-लेवल समीक्षा बैठक के चंद घंटे बाद ही अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित एपेक्स अस्पताल के पास गुरुवार देर रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने फल विक्रेता आबिद हुसैन उर्फ राजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में आबिद के बाएं हाथ में दो गोलियां लगी हैं, जिनमें से एक गोली हाथ को आर-पार कर गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने घायल को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना का विवरण

आबिद ने पुलिस को बताया कि वह फल बेचने का काम करता है। गुरुवार देर रात वह अपने घर के बाहर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार काशीडीह निवासी कोंदु बच्चा और उसका साथी स्मोलु वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटनास्थल से एक खोखा बरामद : घटना की जानकारी मिलने के बाद सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस ने घायल आबिद के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आबिद हुसैन पर हमला कब हुआ?−
आबिद हुसैन पर हमला गुरुवार देर रात हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: अपराध पर लगाम को डीजीपी की बैठक के 10 घंटे बाद ही सीतारामडेरा में फल विक्रेता को बदमाशों ने मारी गोली