Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsGangster Manish Singh Surrenders to Police After Firing at Congress Leader in Jugsalai
गैंगस्टर मनीष ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर
जमशेदपुर के गैंगस्टर मनीष सिंह ने जुगसलाई थाना में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। उस पर कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह पर फायरिंग करने का आरोप है और वह घटना के बाद से फरार था। मनीष पर हत्या और रंगदारी सहित...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 17 March 2025 11:25 AM
जमशेदपुर के गैंगस्टर जुगसलाई निवासी मनीष सिंह ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। मनीष पर जुगसलाई में कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह पर फायरिंग करने का आरोप है। घटना के बाद से ही मनीष फरार चल रहा था। पुलिस लगातार मनीष की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी। थाना प्रभारी सचिन दास के दबाव पर मनीष सिंह ने सोमवार को जुगसलाई थाना में पुलिस ने समक्ष सरेंडर कर दिया। मनीष पर हत्या और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।