Jamshedpur News: निखार सबलोक हत्याकांड के शूटर सागर सिंह का एनकाउंटर
Jamshedpur News: जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में शामिल शूटर सागर सिंह को धनबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जबकि उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग धनबाद में किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

Jamshedpur News: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में शामिल शूटर सागर सिंह को बुधवार शाम धनबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने की घटना सामने आई है। मुठभेड़ निरसा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस की गोली लगने से सागर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार सागर सिंह अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ धनबाद में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। इसकी सूचना धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इसी दौरान सागर सिंह को गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से उसके दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धनबाद में वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

