जेम्को बाजार में युवक को लाठी-डंडे से पीटा, गंभीर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को बाजार में शनिवार रात 20 से 25 युवकों के गिरोह ने मछुआ बस्ती के निवासी कृष्णा मछुआ की बुरी तरह पिटाई की। कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से वार किया। उनका इलाज जारी है।

जेम्को बाजार में युवक को लाठी-डंडे से पीटा, गंभीर

टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को बाजार में शनिवार रात मछुआ बस्ती निवासी कृष्णा मछुआ की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। 20 से 25 युवकों के गिरोह ने कृष्णा पर हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया और तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों ने कृष्णा पर धारदार हथियार के अलावा लाठी-डंडों से भी वार किए। परिजनों ने बताया कि कृष्णा पूर्व में हत्या के मामले में जेल में बंद था। वह चार महीने पहले जमानत पर बाहर आया था और गांव चला गया था। शुक्रवार शाम कोर्ट की तारीख होने के कारण वह गांव से लौटा था।

शाम को बाजार में नाश्ता करने गया था, तभी पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, पूर्व में भी पड़ोसियों के साथ विवाद होता रहा है। फिलहाल, कृष्णा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।