Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsGaayatri Parivaar Tatanagar s 31st Foundation Day Celebration with Parents Honor Ceremony
नवयुग दल का 31 वां स्थापना दिवस 2 नवंबर को
संक्षेप:
जमशेदपुर में गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल का 31वां स्थापना दिवस 2 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी 24 शाखाओं से वरिष्ठ परिजनों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही नवयुग दल के कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया जाएगा।
Oct 30, 2025 03:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर । गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल का 31 वां स्थापना दिवस आगामी 2 नवंबर को मनाया जाएगा । इस हेतु विशेष गोष्ठी गायत्री ज्ञान मंदिर भालुबासा में जिला युवा समन्वयक प्रशांत कालिंदी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ । इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि इस बार स्थापना दिवस के अवसर पर अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायत्री परिवार टाटानगर के सभी 24 शाखाओं से वरिष्ठ परिजन को आमंत्रित किया जाएगा । इसके साथ ही नवयुग दल के कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी संपन्न होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




