ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअनाथश्रमों में फंडिंग की जांच रिपोर्ट सौंपी, 58 बच्चे नहीं मिले

अनाथश्रमों में फंडिंग की जांच रिपोर्ट सौंपी, 58 बच्चे नहीं मिले

अनाथश्रमों की जांच कर रही टीमों में एक ने उन आश्रमों को मिलने वाली आर्थिक मदद की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी है। रिपोर्ट में सहयोग राशि, उसके खर्च के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जांच रिपोर्ट...

अनाथश्रमों में फंडिंग की जांच रिपोर्ट सौंपी, 58 बच्चे नहीं मिले
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 06 Aug 2018 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

अनाथश्रमों की जांच कर रही टीमों में एक ने उन आश्रमों को मिलने वाली आर्थिक मदद की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी है। रिपोर्ट में सहयोग राशि, उसके खर्च के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जांच रिपोर्ट में विदेश से आने वाले रुपयों का भी जिक्र है। अनाथाश्रमों में विदेश से मिले फंड के बारे में उल्लेख किया गया है। दूसरी ओर एक अनाथाश्रम ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट जांच टीम को सौंपी।

कई बच्चे नहीं मिले : दूसरी जांच टीम जो बच्चों के बारे में पता कर रही है उन्हें अब तक 58 बच्चों का ठीक से पता नहीं चला है। कुल 183 बच्चों की जमशेदपुर में जांच की जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी उन बच्चों के पते को लेकर हो रही है।

अधिकांश के माता पिता हैं : टीम को जांच के दौरान पता चला कि अधिकांश के माता-पिता होने पर भी उन्हें अनाथ कहकर आश्रम में भर्ती किया गया था। इसके कारणों की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

बारिश में भी जांच : बारिश के बावजूद जांच टीम लगातार बच्चों के बारे में पता लगा रही है। इस टीम में सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी, महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी कुमारी, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य अलोक भाष्कर, पवन कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

यह है मामला : रांची में एक अनाथ आश्रम से बच्चे के बेचने की शिकायत के बाद से ही अनाथ आश्रमों की जांच चल रही है। इसी सिलसिले में जमशेदपुर में भी दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम वित्तीय और दूसरी टीम बच्चो के बारे में जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें