राजस्व व विधि विभाग के कर्मचारियों के मानदेय के लिए मिला आवंटन

Feb 19, 2026 11:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन दर्जन आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए एक करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इन कर्मचारियों को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई थी। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में सभी के मानदेय का भुगतान हो जाएगा।

राजस्व व विधि विभाग के कर्मचारियों के मानदेय के लिए मिला आवंटन

पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब तीन दर्जन आउट सोर्स कर्मचारियों के मानदेय के लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है। इस मद में जिला को एक करोड़ रुपए का आवंटन मिला है। इन कर्मचारियों को अक्तूबर माह से ही वेतन नहीं मिला है। ये कर्मचारी, एडीसी, एसडीएम, एलआरडीसी, अंचल कार्यालय, भू-अर्जन और विधि शाखा में कार्यरत हैं। पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई थी। इसके कारण परेशान हो गये थे। हालांकि उम्मीद है कि एक-दो दिनों में इन सभी के मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।