Jamshedpur News: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने एमजीएम अस्पताल में किया फल वितरण

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने 'मुहम्मद (सल्ल.) सबके लिए' अभियान के तहत एमजीएम अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य वंचित लोगों, गरीब मरीजों और इंसानियत की सेवा करना था। लगभग 300 फल पैकेट वितरित किए गए। तौहीदुल हसन इस कार्यक्रम में प्रमुख थे।

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने एमजीएम अस्पताल में किया फल वितरण
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने एमजीएम अस्पताल में किया फल वितरण

Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की जमशेदपुर इकाई द्वारा “मुहम्मद (सल्ल.) सबके लिए” अभियान के तहत एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों, समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित लोगों तक पहुंच बनाना तथा करुणा, मानवता, देखभाल और इंसानियत की सेवा का संदेश पहुँचाना था। जो पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) के जीवन एवं शिक्षाओं में प्रमुख हैं। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद जमशेदपुर के अध्यक्ष तौहीदुल हसन के साथ शाहिद अख्तर, जहांगीर हुसैन, अब्दुल रशीद एवं अदनान आरिफ उपस्थित थे। तौहीदुल हसन ने बताया कि, अस्पताल में मरीजों के बीच लगभग 300 फल पैकेट का वितरण हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने एमजीएम अस्पताल में किया फल वितरण