बच्चों का नि:शुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट होगा : सीएस

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जिला स्वास्थ्य विभाग 10 जनवरी को सदर अस्पताल में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए नि:शुल्क जांच, इलाज एवं परामर्श शिविर आयोजित करेगा। इस शिविर में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए मानव ल्यूकोसाइट एंटीजन टेस्ट किया जाएगा और जरूरतमंद बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा।

बच्चों का नि:शुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट होगा : सीएस

जिला स्वास्थ्य विभाग 10 जनवरी को सदर अस्पताल में नारायणा अस्पताल कोलकाता एवं ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल जमशेदपुर की ओर से थैलेसीमिया व सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों की नि:शुल्क जांच, इलाज एवं परामर्श शिविर का आयोजन होगा। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में 12 वर्ष से कम आयु के थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ उनके भाई-बहन एवं उनके माता पिता का नि:शुल्क मानव ल्यूकोसाइट एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। जांच के बाद बोन मैरो ट्रांसप्लांट योग्य बच्चों का नारायणा हेल्थ, राज्य सरकार एवं अन्य संस्थानों के सहयोग से नि:शुल्क बोन मेरो ट्रांसप्लांट कराया जाएगा।

सिविल सर्जन ने बताया कि थैलेसीमिया एक रक्त विकार है, जो बच्चों को माता-पिता से विरासत में मिलता है। इससे शरीर सामान्य से कम हीमोग्लोबिन बनाता है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है और यह शरीर के सभी हिस्से में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज को सांस लेने की समस्या होती है। इससे पीड़ित बच्चों के शरीर में रक्त की कमी होने से बार-बार खून चढ़ाए जाते हैं। इधर, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद ने कहा कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए सभी पीड़ित बच्चों के अभिभावक एंव राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम से शिविर में आने का आह्वान किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।