विश्व जन सेवा ट्रस्ट व प्लान इंडिया ने तुपुदांग ईंट भट्ठे में लगाया स्वास्थ्य और एचआईवी जांच शिविर

Mar 14, 2026 02:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

विश्व जन सेवा ट्रस्ट और प्लान इंडिया ने तुपुदांग मेंBrick kiln श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं एचआईवी जांच शिविर का आयोजन किया। इसका उद्देश्य श्रमिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और एचआईवी जैसी बीमारियों की पहचान करना था। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं।

विश्व जन सेवा ट्रस्ट व प्लान इंडिया ने तुपुदांग ईंट भट्ठे में लगाया स्वास्थ्य और एचआईवी जांच शिविर

विश्व जन सेवा ट्रस्ट एवं प्लान इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तुपुदांग स्थित ईंट भट्ठे में कार्यरत मजदूरों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं एचआईवी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना तथा एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।शिविर में बड़ी संख्या में ईंट भट्ठे में कार्यरत मजदूरों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ एचआईवी की जांच भी की गई।

सभी जांचें पूर्ण गोपनीयता एवं चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप की गईं, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं भरोसेमंद सेवाएं मिल सकें।शिविर के दौरान उपस्थित लोगों कोएचआईवी व एडस से बचाव, सुरक्षित जीवनशैली, स्वच्छता, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही एचआईवीजांच से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि समय पर जांच एवं उपचार से कई गंभीर बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।इस अवसर पर डॉ. मनीष झा एवं डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करते हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिये। शिविर के सफल संचालन में कंचन कुमार, एचआईवी काउंसलर आनंद कुमार, मनोज कुमार तथा हीरालाल प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।आयोजकों ने बताया कि मजदूरों एवं समाज के वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।