बागबेड़ा में 168 नेत्र रोगियों की जांच में मिले मोतियाबिंद के 54 मरीज

Feb 08, 2026 01:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर के बागबेड़ा में राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 168 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 54 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। सभी मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण स्थानीय चिकित्सक टीम द्वारा किया जाएगा।

बागबेड़ा में 168 नेत्र रोगियों की जांच में मिले मोतियाबिंद के 54 मरीज

जमशेदपुर। बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 168 लोगों के आंखों की जांच हुई है। जिसमें 54 में लोग मोतियाबिंद से पीड़ित मिले। रेड क्रॉस सोसाइटी के श्याम कुमार ने बताया कि, भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से मोतियाबिंद के सभी मरीजों का मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।