10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कराया

Dec 14, 2025 03:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर में रविवार को मोतियाबिंद के 10 रोगियों का निशुल्क फेको सर्जरी कर लैंस प्रत्यारोपण किया गया। यह सर्जरी आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से हुई। इस संस्था ने कई सालों से दृष्टि सेवा महा अभियान चलाया है, जिससे सैकड़ों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

10 मोतियाबिंद रोगियों का  फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कराया

जमशेदपुर। मोतियाबिंद के 10 रोगियों का रविवार को फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । यह सर्जरी आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से किया गया। दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। यह संस्था पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा महा अभियान चला रही है। अभी तक सैकड़ो लोग इस अभियान के तहत लाभान्वित हो चुके हैं। आगे भी इस तरह के जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह की योजना चला कर मरीज को राहत दी जाएगी। 18 दिसंबर बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।