साकची में महिला को भी झांसे लिया और गहने लेकर फरार हो गए बदमाश
साकची थाना क्षेत्र में बसंत सिनेमा के पास एक महिला मंजू देवी से दो बदमाशों ने ठगी की। महिला ने खड़ा होकर गहने दिए, जो बाबाओं ने समस्याओं के समाधान के लिए मांगे थे। इसके बाद दोनों बदमाश गहनों के साथ फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साकची थाना अंतर्गत बसंत सिनेमा के मंगलवार दोपहर पास गोलमुरी केबुल टाउन निवासी मंजू देवी से बदमाशों ने ठगी कर ली और गहने लेकर फरार हो गए। घटना के बाद मंजू देवी साकची थाना पहुंची और पुलिस को घटना को जानकारी दी। मंजू ने बताया कि वह साकची बाजार में खरीददारी करने के लिए आई थी। बसंत सिनेमा के दो बाबा आए और बात करते हुए कहा कि घर में कई समस्याएं है वह दूर हो जाएगी। बाबाओं ने कहा कि इसके लिए कुछ देना होगा। इतने में मंजू ने अपने गले से सोने की चेन और कान की बाली खोलकर एक कागज में लपेटकर बाबा को दिया।
इसी बीच दोनों बाबा गहने लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


