ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगोपाल मैदान में चार हजार लोग करेंगे एक साथ योगाभ्यास

गोपाल मैदान में चार हजार लोग करेंगे एक साथ योगाभ्यास

जिला प्रशासन की ओर से गोपाल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के लगभग चार हजार लोगों के एक साथ योगाभ्यास करने की उम्मीद...

गोपाल मैदान में चार हजार लोग करेंगे एक साथ योगाभ्यास
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 21 Jun 2018 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला प्रशासन की ओर से गोपाल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के लगभग चार हजार लोगों के एक साथ योगाभ्यास करने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर खाद्य सुरक्षा मंत्री सरयू राय और जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। साथ ही जैप, रैफ, पुलिस के जवान, एनजीओ के प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे।

सिंहभूम चैंबर में किया अभ्यास

योग दिवस के पहले बुधवार को सिहंभूम चैंबर भवन बिष्टूपुर में योगाभ्यास हुआ। इसमें कई अधिकारी, एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें