ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमानगो में चार बदमाश गिरफ्तार

मानगो में चार बदमाश गिरफ्तार

मानगो डिमना रोड स्थित अपार्टमेंट के निकट से चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वे मून सिटी के सामने हो रहे पुलिस चेकिंग को देखकर भागते हुए एक फ्लैट में घुस गए थे।...

मानगो में चार बदमाश गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 23 Jul 2019 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो डिमना रोड स्थित अपार्टमेंट के निकट से चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वे मून सिटी के सामने हो रहे पुलिस चेकिंग को देखकर भागते हुए एक फ्लैट में घुस गए थे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें फ्लैट से पकड़ा। उन्हें पकड़ने के बाद पुलिस की टीम उन्हें लेकर जुगसलाई छापेमारी करने गई है। बताया जा रहा है कि वे लोग किसी आपराधिक गिरोह के हैं। इन्हें लेकर पुलिस ने कई जगहों पर दबिश भी दी है।

इधर, साकची में भी पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ा है। उनपर एक दवा दुकान से दवा की पेटी गबन करने का आरोप है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें