ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत

पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत

मंझारी प्रखंड के लुपुंगहातु में गुरुवार को तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात में चार लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक मजदूर हैं और शाम साढ़े पांच हुई इस घटना के दौरान वे एक ट्रैक्टर में ईंट लाद रहे...

पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 15 Mar 2019 08:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझारी प्रखंड के लुपुंगहातु में गुरुवार को तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात में चार लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक मजदूर हैं और शाम साढ़े पांच हुई इस घटना के दौरान वे एक ट्रैक्टर में ईंट लाद रहे थे। मृतकों में पलटन चम्पिया, गुरा पिंगुआ, जापुट चम्पिया और कृष्णा मुंदुईया शामिल हैं। स्थानी लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन ने आश्रितों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की। कोल्हान समेत प्रदेश का मौसम गुरुवार शाम में अचानक बदल गया। पहले तेज हवा चली और फिर जोरदार बारिश हुई। इसी दौरान लुपुंगहातु में मृतक चारों मजदूर काम पर लगे थे। ये सभी ट्रैक्टर में ईंट लादने का काम कर रहे थे कि अचानक ठनका इनके ऊपर आ गिरा। इससे पहले ये कुछ समझते, सभी ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने चारों को चाईबासा के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें डॉक्टरों सभी मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों के चीत्कार से वहां के मरीजों और तीमारदारों की आंखें नम हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें