ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील में लगेंगे चार नए प्लांट

टाटा स्टील में लगेंगे चार नए प्लांट

टाटा स्टील वैश्विक सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के लीडरशिप में लगातार सफलता की नई ऊंचाई छू रही है और कंपनी का विस्तार हो रहा है। अब जमशेदपुर प्लांट के भी विस्तार करने की योजना बनी है। इसके तहत...

टाटा स्टील में लगेंगे चार नए प्लांट
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 16 Jan 2020 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील वैश्विक सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के लीडरशिप में लगातार सफलता की नई ऊंचाई छू रही है और कंपनी का विस्तार हो रहा है। अब जमशेदपुर प्लांट के भी विस्तार करने की योजना बनी है। इसके तहत टाटा स्टील जमशेदपुर में चार नए प्लांट की स्थापना की जाएगी। जमशेदपुर प्लांट की उत्पादन क्षमता सालाना 14 मिलियन टन करने की योजना है। वर्तमान में जमशेदपुर प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 11 मिलियन टन है। जमशेदपुर प्लांट की इस मिलियन टन विस्तारीकरण योजना का खाका भी तैयार कर लिया गया है।

कलिंगानगर प्लांट का कार्य पूरा होते ही शुरू होगा काम

कलिंगानगर में प्लांट की उत्पादन क्षमता पांच मिलियन टन सालाना करने के लक्ष्य पर काम चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि यहां जल्द ही काम पूरा हो जाने की संभावना है। कहा जा रहा है कि वहां तीन माह के भीतर सीआरएम में उत्पादन कार्य शुरू हो जाएगा। जमशेदपुर प्लांट से 40 कर्मचारियों को विशेषज्ञ के रूप में ले जाया गया है। कलिंगानगर के विस्तारीकरण का काम पूरा होते ही जमशेदपुर प्लांट में विस्तारीकरण का काम शुरु होगा।

जमशेदपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए चार नए प्लांट लगाए जाएंगे। जे ब्लास्ट फर्नेस के लिए बोर्ड से अनुमोदन भी हो चुका है। यह देश की सबसे अधिक क्षमता का और आधुनिकतम तकनीक वाला ब्लास्ट फर्नेस होगा। वर्तमान में जमशेदपुर प्लांट में आई ब्लास्ट फर्नेस है। इसके अलावा नया सिंटर प्लांट की स्थापना की जाएगी। सिंटर प्लांट-1 और 2 को बंद कर दिया जाएगा। सिंटर प्लांट-5 लाया जाएगा। एलडी-3 के बाद एलडी-4 लाया जाएगा। सिक्योरिटी, एसएमडी, स्टोर, इंजीनियरिंग शॉप, प्लांट मेडिकल,एमइडी आदि को हटाकर वहां एलडी-4 प्रतिष्ठापित किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि नया पिलेट प्लांट भी लाने की तैयारी है।

बढ़ेगा रोजगार

प्लांट के विस्तारीकरण के कारण शहर और इसके आसपास के क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ना तय है। विस्तारीकरण के कार्य में हजारों मजदूर लगेंगे। इंप्लाइ वार्ड के साथ नन इंप्लाइ वार्ड के लिए भी रोजगार का मार्ग खुलेगा। सूत्रों का कहना है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद इस दिशा में लगातार प्रयासरत भी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें